अमलीडीह इलाके में घर से बरामद हुए 5 करोड़ 7 लाख के नकली नोट, पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे नकली नोटो का कारोबार
राजधानी रायपुर में रविवार को नकली नोट के कारोबार का भांडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने अमलीडीह इलाके के एक घर से 5 करोड़ 7 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं। घर से नकली नोट छापने की प्रिटिंग मशीन भी जब्त की गई है।

X
टीम डिजीटल/हरिभूमि रायपुरCreated On: 2 Dec 2018 3:27 PM GMT
राजधानी रायपुर में रविवार को नकली नोट के कारोबार का भांडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने अमलीडीह इलाके के एक घर से 5 करोड़ 7 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं। घर से नकली नोट छापने की प्रिटिंग मशीन भी जब्त की गई है।
इस संबंध में पुलिस ने युवक निखिल कुमार सिंह और उसकी पत्नी पूनम अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है युवक आईएस की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने नकली नोट के साथ काम में प्रयुक्त सामानों को जब्त कर आरोपी युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पूरे मामले का खुलासा शाम को आईजी प्रेसवार्ता कर करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story