DRG जवान को अगवा कर उतारा मौत के घाट, पत्नी के साथ पहुंचा था गृहग्राम
आशंका जताई जा रही है कि- नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर उसकी हत्या की है। पढ़िए पूरी खबर-

सुकमा। दोरनापाल क्षेत्र के आरगट्टा गांव के बाहर डीआरजी जवान की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि- नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है कि- नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है। है। इसके बाद गुरुवार सुबह शव को गांव के बाहर फेंक दिया। ग्रामीणों ने जवान का शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
घटना की पुष्टि सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने की है। जानकारी के मुताबिक, डीआरजी जवान कड़ती कन्ना दोरनापाल में पदस्थ था। जवान होली के एक दिन बाद ही अपनी पत्नी के साथ गृहग्राम आया था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात कुछ लोग सादे कपड़ों में उसके घर पहुंचे और अपने साथ अगवा कर ले गए। अगले दिन गुरुवार सुबह गांव के बाहर ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा हुआ देखा तो परिजनों को सूचना दी।
दोरनापाल थाने से पुलिस और अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।