Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

धमतरी : होम आइसोलेशन में शिक्षक की मौत, तफ्तीश में जुटी पुलिस

स्वास्थ्य विभाग ने मृतक को 28 मई को किया था होम आइसोलेट। पढ़िए पूरी खबर-

धमतरी : होम आइसोलेशन में शिक्षक की मौत, तफ्तीश में जुटी पुलिस
X

धमतरी। होम आइसोलेशन में एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से शिक्षक है, चार दिन पहले रायपुर से लौटा था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम आइसोलेट कर दिया था।

यह मामला धमतरी का है, जहां सिहावा का रहने वाले शिक्षक खम्मन सिंह ध्रुव की लाश मिली है। मृतक ग्राम करखा रिसगांव के स्कूल में पदस्थ था। स्वास्थ्य विभाग ने मृतक को 28 मई को होम आइसोलेट किया था।

आज शुक्रवार को खम्मन सिंह ध्रुव मृत अवस्था में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिक शराब सेवन की वजह से मौत की आशंका जता रही है।



और पढ़ें
Next Story