आईटी रेड के खिलाफ प्रदर्शन बस कुछ देर में, मूणत बोले- अब इसके भी बैन की तैयारी
कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एकत्र होना शुरू हो गए हैं। 12 बजे गांधी मैदान में यह प्रदर्शन प्रस्तावित है। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। आईटी रेड के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एकत्र होना शुरू हो गए हैं। 12 बजे गांधी मैदान में यह प्रदर्शन प्रस्तावित है।
धरना-प्रदर्शन के बाद आयकर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस घेराव कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, विधायक, नगरीय निकायों में कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं।
दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री आईटी रेड और उस पर कांग्रेस के रूख को लेकर सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सीबीआई पर बैन के बाद आईटी पर भी बैन की तैयारी कर रही है।