Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भाटापारा में महिला पर जानलेवा हमला, लौट रही थी क्वारेंटाइन रिश्तेदार को भोजन देकर

हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई। पढ़िए पूरी खबर-

भाटापारा में महिला पर जानलेवा हमला, लौट रही थी क्वारेंटाइन रिश्तेदार को भोजन देकर
X

भाटापारा। क्वारेंटाइन हुए रिश्तेदार को भोजन पहुंचा कर लौट रही महिला पर अज्ञात ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भाटापारा के ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुवन में बीती रात की घटना की है। जानकारी के मुताबिक जिस वक़्त हमला हुआ महिला क्वारेंटाइन हुए रिश्तेदार को भोजन पहुंचा कर लौट रही थी। घायल महिला का इलाज भाटापारा शासकीय अस्पताल में चल रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें
Next Story