पीलिया के खिलाफ निगम मुस्तैद, बदली 30 हजार मीटर लंबी पाइप लाइन
निगम द्वारा 3,658 घरों के पाइप लाइन नि:शुल्क बदले गए हैं। पढ़िए पूरी खबर-

X
Akshay SahuCreated On: 22 April 2020 10:32 AM GMT
रायपुर। राजधानी में पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ने पर नगर निगम मुस्तैद हो गया है। नगर निगम ने युद्ध स्तर पर पाइप लाइन बदलने का काम शुरू कर दिया है।
जानकरी के मुताबिक नगर निगम ने अब तक 30 हजार मीटर लम्बी पाइप लाइन बदल दी है। निगम द्वारा 3,658 घरों के पाइप लाइन नि:शुल्क बदले गए हैं।
निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य के मुताबिक राजधानी रायपुर में अब तक पीलिया के 270 मरीज सामने आए हैं। उन्होंने बतया कि किसी भी मरीज की मौत पीलिया से नहीं हुई है।
Next Story