कोरोना से जंग : जवानों के लिए मास्क बना रहा है सरेंडर नक्सली
नक्सली संगठन में नक्सलियों के लिए करता था वर्दी सिलने का काम। पढ़िए पूरी खबर-

X
सुकमा। कोरोना से जंग में पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया है। हर तबके का नागरिक कोरोना से लड़ाई में अपना सहयोग देने की कोशिश में लगा हुआ है। इसी कड़ी में नक्सल संगठन से तंग आकर आत्मसमर्पण करने वाले मड़कम लक्खा पुलिस लाइन में मास्क बना रहा है और जवानों को बांट रहा है। लक्खा की इस पहल की काफी तारीफ भी हो रही है।
बता दें लक्खा साल 1998 में नक्सल संगठन में बाल संगम के रूप में शामिल हुआ। कई साल तक नक्सलियों के लिए काम किया, लेकिन बाद में संगठन से परेशान होकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
सरेंडर नक्सली मड़कम लक्खा ने बताया कि- ' वह नक्सली संगठन में नक्सलियों के लिए वर्दी सिलने का काम करता था, लेकिन आज समाज सेवा करने का सौभाग्य मिला है।'
Next Story