Corona Big Breaking : कटघोरा में मिले 7 और मरीज, छत्तीसगढ़ में अब संख्या हुई 25
कटघोरा के सभी मरीज तब्लीगी जमात से जुड़े बताए जा रहे हैं। सभी को एम्स रायपुर के लिए रवाना किया गया। पढ़िये पूरी खबर-

X
Vinod DongreCreated On: 11 April 2020 7:46 PM GMT
कोरबा। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ में अभी-अभी एक बड़ी खबर आयी है। प्रदेश में 7 और कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। सभी कोरबा जिले के कटघोरा से हैं।
जानकारी मिली है कि सातों संक्रमित तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं। बता दें कि 8 अप्रैल की रात को कटघोरा से 1 पॉजिटिव मरीज को भर्ती किया गया था। इसके बाद 9 अप्रैल को कटघोरा से ही 7 और पॉजिटिव मरीज मिले थे।
और आज, शनिवार को कटघोरा से ही 7 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सातों पॉजिटिव को एम्स रायपुर के लिए रवाना किया गया है। सभी मरीज कटघोरा के पुरानी बस्ती निवासी हैं, जहाँ तब्लीगी जमात का किशोर ठहरा हुआ था। आज पाए गए मरीजों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
अब एम्स रायपुर में कटघोरा के कुल 15 कोरोना प्रभावित मरीज भर्ती होंगे।
इलाज के बाद स्वस्थ हुए 10 मरीज को मिलाकर राज्य में अब तक कुल 25 केस पाये गए।
Next Story