छत्तीसगढ़: प्रदेश में ''विकास की चिड़िया'' चोरी, कांग्रेस एफआईआर दर्ज कराने पहुंची थाने
रायपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर विकास की चिड़िया के गायब होने की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई।

प्रदेश में विकास की चीड़िया को लेकर शुरू हुई सियासत अब आसमान से उतरकर थानों तक जा पहुंची है। कांग्रेस ने विकास की चीड़िया के गुम होने पर एफआईआर दर्ज कराने की ठान ली है।
इसे लेकर रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, जगदलपुर समेत कई जिलों में कांग्रेसी थानों तक पहुंचे। कांग्रेस ने इसे सत्ताधारी दलों के लोगों द्वारा कैद किए जाने की आशंका भी जताई और बेहद रोचक अंदाज में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग भी कर डाली।
विकास की चिड़िया खोजने रायगढ़ की जनता अब पुलिस की शरण में। pic.twitter.com/u4015iI8E9
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) April 21, 2018
रायपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर विकास की चिड़िया के गायब होने की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। साथ ही खोजकर लाने वाले के लिए उचित ईनाम की घोषणा भी कर डाली।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने कहा, मुख्यमंत्री के दावों के बाद रायपुर शहर में विकास की चिड़िया को खोजने की कोशिश की गई, लेकिन कहीं नहीं मिली।
विकास उपाध्याय ने दावा किया कि रायपुर में विकास की चिड़िया वियतनाम के पुल की तरह ही गुम हो गई है या संभवतया रायपुर की काली धूल में कहीं खो गई है।
इसे भी पढ़ें- कंप्यूटर ट्रेनिंग के नाम पर 6 राज्यों में 150 करोड़ की ठगी, ITSPL कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार
विकास अगर किसी का हुआ है, तो मंत्रियों और नेताओं का हुआ है। इसीलिए मंदिरों और स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोली जा रही हैं।
इससे आने वाले पैसों को कमीशनखोरी की भेंट चढ़ाकर अपना विकास किया जाए। भाजपा की सरकार में विकास की खोज मुश्किल है। इसीलिए शिकायत दर्ज कराई जा रही है।
चिड़िया पिंजरों में कैद
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, जिस विकास की चिड़िया की खोज के लिए थानों में रिपोर्ट तक लिखाई जा रही है, आशंका है उसे सत्ताधीशों ने घरों में सोने के पिजरों में कैद कर रखा है। पूरी संभावना है विकास की ये चिड़िया मंत्रियों और चंद नौकरशाहों के घरों में तड़फ रही है।
2018 के विधानसभा के चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही इसे भाजपाइयों के चंगुल से मुक्त कर हर किसी के घर आंगन तक पहुंचाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- चुनाव आयोग का फैसला, इस बार कैंडिडेट की फोटो लगी EVM से होगा मतदान
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान विकास उपाध्याय, कन्हैया अग्रवाल, शिवश्याम शुक्ला, संदीप तिवारी, प्रकाश रामटेके, विकास पाठक, पंकज पाल, वेदप्रकाश कुशवाहा, मोनू वालिया, आलोक बांधे, राकेश श्रीवास्तव, प्रीति टिकरिया, हाजरुन बानो, जरीना अली, मो. इमरान, महेश सोनी, विष्णु साहू, रोशन श्रीवास, दीपक चौबे, मोहम्मद बिलाल, ताराचंद मिश्रा, पंकज मिरी, शब्बीर खान, सय्यद हुसैन, देवराता चौधरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
इनपुट- भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App