Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

कांग्रेस का आरोप- केन्द्र सरकार के बचाव में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह पर आरोप लगाते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की है कि वे केन्द्र सरकार का बचाव कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर-

कांग्रेस का आरोप- केन्द्र सरकार के बचाव में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के उस बयान पर जिसमें कि उनके द्वारा कहा गया कि 5000 से अधिक मजदूर जम्मू कश्मीर राज्य से प्रदेश लौट रहे हैं, इस हेतु उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को आभार व्यक्त किया है, प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आर्थिक सहायता पहुंचाने में नाकाम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बचाव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह उतर गए हैं और वे केवल और केवल बयानबाजी के अलावा कुछ भी नहीं कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जम्मू कश्मीर से मजदूरों के लौटने पर रेलमंत्री गोयल के प्रति आभार इसलिए व्यक्त किया था, क्योंकि ट्रेन का बंदोबस्त केन्द्र के सहयोग से हुआ था।

और पढ़ें
Next Story