कांग्रेस ने अपना पुराना निमंत्रण दोहराया रमन सिंह के साथ अमित शाह को भी किया आमंत्रित : भूपेश बघेल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज राजधानी रायपुर प्रदेश सरकार के विकास यात्रा का शुभारंभ करने डॉ. रमन सिंह के साथ छत्तीसगढ़ दौरे पर राजनांदगांव पहुंचेंगे

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, रायपुरCreated On: 5 Sep 2018 11:03 AM GMT
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज राजधानी रायपुर प्रदेश सरकार के विकास यात्रा का शुभारंभ करने डॉ. रमन सिंह के साथ छत्तीसगढ़ दौरे पर राजनांदगांव पहुंचेंगे | वही आज विकास यात्रा का शुभारंभ है और कांग्रेस आरोप लगते हुए कहा की विकास यात्रा सरकारी है तो इसमें ग़ैर सरकारी लोगों का शामिल होना गलत भाजपा का चुनाव चिन्ह सरकारी यात्रा में क्यों लगे और कहा की पिछली बार की तरह विकास यात्रा हुई तो न्यायालय और चुनाव आयोग से शिकायत की जायेगी |
एक बार हमारे साथ भी चलिए विकास देखने हम अपना पुराना निमंत्रण दोहरा रहे हैं और इस बार रमन सिंह के साथ अमित शाह को भी आमंत्रित कर रहे हैं कि वे एक बार सड़क मार्ग से विकास देखने हमारे साथ चलें।समय, जगह और मार्ग वे ख़ुद चुन लें और हम साथ चल पड़ेंगे। हेलिकॉप्टर से उड़कर विकास विकास चिल्लाने से विकास नहीं आता, यह बात रमन सिंह को चुनाव के बाद समझ में आएगी। हेलिकॉप्टर से हवाहवाई विकास न देखें अमित शाह व रमन सिंह हमारे साथ जमीनी हकीकत देखने सड़क मार्ग से चलें तो आप को छत्तीसगढ़ की असली विकास यात्रा नजर आएगी |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story