छत्तीसगढ़/ मंत्री नहीं बनाए जाने से कांग्रेस MLA ने खुलकर जताई नाराजगी, कहा- लौटकर कभी नहीं आऊंगा रायपुर
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है जिसमें आज प्रदेश के नौ विधायकों को मंत्री पद शपथ दिलाई गई। वहीं दूसरी मंत्री नहीं बनाए जाने से कई विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। ताजा खबर यह है कि पत्थलगांव क्षेत्र के विधायक रामपुकार सिंह ने मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हो गए हैं और वे अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो गए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Dec 2018 12:33 AM GMT
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है जिसमें आज प्रदेश के नौ विधायकों को मंत्री पद शपथ दिलाई गई। वहीं दूसरी मंत्री नहीं बनाए जाने से कई विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। ताजा खबर यह है कि पत्थलगांव क्षेत्र के विधायक रामपुकार सिंह ने मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हो गए हैं और वे अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो गए।
उन्होंने जाते-जाते कहा कि मंत्री नहीं बनाए जाने से मेरे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है इसलिए मैं जा रहा हूं और अब रायपुर लौटकर नाराज नहीं आउंगा।
बता दें कि राजिम कांग्रेस के विधायक अमितेश शुक्ल और अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू भी नाराज चल रहे हैं। मंत्री पद नहीं मिलने के बाद अमितेश शुक्ल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है और न्याय के लिए दिल्ली आला कमान से मिलने जाउंगा। यह पुछने पर कि क्या वह संगठन या निगम मंडल में शामिल होंगे उन्होंने कहा सवाल ही नहीं उठता। इसके पहले मैं मंत्री रह चुका हूं और निगम मंडल या अन्य किसी पद पर जाना यह डिमोशन है।
नेहरू परिवार के साथ तीन पीढ़ियों से संबंध है और मुझे उनसे न्याय की उम्मीद है और मैं वहीं गुहार लगाऊंगा। उन्होंने कहा मैं शहीद परिवार से हूं मेरे चाचा शहीद भी हुए हैं और मैं खुद एक सोल्जर हूं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story