कलेक्टर ने किया 10 कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी, ड्यूटी से थे नदारद
नोटिस में 3 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर-

X
AbhishekCreated On: 28 March 2020 6:05 AM GMT
गरियाबंद। ड्यूटी से नदारद 10 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्याम धावड़े ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में 3 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।
बिना बताये ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारियों को जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर एक पक्षीय कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।
Next Story