Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

दिल्ली रवाना होने के पहले बोले सीएम-राजनैतिक बदले की कार्रवाई है आईटी रेड

सीएम ने कहा कि आईटी टीम के साथ हथियारबंद लोग घूम रहे हैं। नक्सल प्रभावित प्रदेश है। उसकी संवेदनशीलता इन्हें समझनी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर-

दिल्ली रवाना होने के पहले बोले सीएम-राजनैतिक बदले की कार्रवाई है आईटी रेड
X

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ताजा घटनाक्रमों को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में जो हालात है उस पर भी चर्चा की जाएगी। राज्यसभा के चुनाव नजदीक है, उस पर भी बात करने की कोशिश की जाएगी। आयकर टीम द्वारा 24 घण्टे से लगातार छापेमार कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि लीगल कार्रवाई करना चाहते हैं तो करें। किसी भी जांच को रोक नहीं सकते। रोकना उचित भी नही है। लेकिन आईटी अफसरों ने ऐसा कुछ नहीं किया।

अब तक हमें सुचना नही दी गई है। इनकम टैक्स के अधिकरी फोर्स लेकर छत्तीसगढ़ में घुम रहे हैं। रायगढ़ से लेकर जगदलपुर तक दहशत का वातावरण बना कर रखा है। यह संघीय व्यवस्था नहीं है।

यह राजनैतिक बदले की कार्रवाई है। तीन चौथाई सरकार को बहुमत है, सरकार गिरा नहीं सकते, इसलिए दूसरा हथियार एक तैयार किया जा रहा है।

रामविचार नेताम के बयान पर सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हम भी लड़ाई लड़ रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई हमें ऐतराज नहीं है। सवाल यह है कि संघीय व्यवस्था के तहत सूचना भी नहीं दे रहे हैं और पूरा फोर्स लेकर दिन-रात घूम रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। हथियारबंद लोग घूम रहे हैं। नक्सल प्रभावित प्रदेश है। उसकी संवेदनशीलता इन्हें समझनी चाहिए।



और पढ़ें
Next Story