मंत्रीमंडल की चर्चा करने आज दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री भूपेश, लगेगी नई मंत्रिपरिषद पर मुहर
पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंबे मंथन बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हुआ लेकिन अभी मंत्रियों के नामों पर सहमति बननी बाकी है। खबरों के अनुसार 24 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के मंत्रीमंडल का गठन हो जाएगा।

X
टीम डिजिटल / हरिभूमि रायपुरCreated On: 20 Dec 2018 10:49 AM GMT
पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंबे मंथन बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हुआ लेकिन अभी मंत्रियों के नामों पर सहमति बननी बाकी है। खबरों के अनुसार 24 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के मंत्रीमंडल का गठन हो जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पार्टी आलाकमाने से मिलने दिल्ली जा रहे हैं जहां वे मिलकर मंत्रीमंडल का स्वरूप तैयार करेंगे। मंत्री बनने की लिस्ट में तो पहले ही दो नाम टीएस सिंहदेव और ताम्रघ्वज साहू का नाम सेलेक्ट हो चुका है।
बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दोनों विधायकों टीएस सिंहदेव और ताम्रघ्वज साहू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। प्रदेश में मुख्ममंत्री समेत कुल 13 मंत्रियों का कोटा है। ऐसे बाकी बची 10 जगहों पर कौन—कौन शामिल किया जाएगा। इस पर कयासों का दौर जारी है। 15 साल बाद प्रदेश में मंत्री मंडल में शामिल होने के लिए कई दिग्गज कतार में हैं। बता दें मंत्री बनने की दौड़ में वो नेता भी शामिल है जो 5 बार से ज्यादा विधायक हैं।
राज्य में मंत्री पद की दौड़ में चरणदास महंत, कवासी लखमा, सत्यनारायण शर्मा, रामपुकार सिंह, मोहम्मद अकबर, लखेश्वर बघेल, रविंद्र चौबे, अमितेश शुक्ल, धनेन्द्र साहू, शिव डहरिया, अनिला भेड़िया, उमेश पटेल, अरुण वोरा, प्रेमसाय टेकाम, मनोज मंडावी आदि विधायक सबसे आगे बताये जा रहे है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 23 से 30 दिसंबर के बीच अवकाश पर रहेंगी। इस वजह से यदि मंत्रिपरिषद के गठन में देरी होती है, तो नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह नए साल तक के लिए टल जाएगा। इस स्तिथि में कांग्रेस का प्रयास है कि जल्द से जल्द मंत्रिपरिषद का गठन कर दिया जाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story