Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सीएम भूपेश बघेल ने 24वें वन खेल महोत्सव का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में होने वाले 24वें राष्ट्रीय खेल महोत्सव का बुधवार को प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने शुभारंभ किया

सीएम भूपेश बघेल ने 24वें वन खेल महोत्सव का किया शुभारंभ
X

छत्तीसगढ़ में होने वाले 24वें राष्ट्रीय वन खेल महोत्सव का बुधवार को प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने शुभारंभ किया। 9 से 13 जनवरी तक होने वाले इस महोत्सव में 24 खेलों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 29 राज्यों के 2403 खिलाड़ी भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मेयर प्रमोद दुबे, विधायक विकास उपाध्याय और छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री भी मौजूद रहे। बता दें इससे पहले सन 2002 में छत्तीसगढ़ में वन खेल महोत्सव का अयोजन किया गया था।

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ियों का कौशल दिखे तो मजा आता है। छतीसगढ़ को मेजबानी का अवसर मिला इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। प्रदेश का वन विभाग कुशलता पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन कर रहा है। वनों के दृष्टिकोण से देखें तो छत्तीसगढ़ देश में दूसरे नंबर पर आता है। देश में पर्यावरण को बचाने की आवश्यकता है। प्रदेश की सरकार इस क्षेत्र में काम कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story