Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश पहुंचे एसओएस माना, बच्चों को वितरित किया मास्क

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन द्वारा लॉकडाउन का पाल न करते हुए रखा गया कार्यक्रम। पढ़िए पूरी खबर-

किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश पहुंचे एसओएस माना, बच्चों को वितरित किया मास्क
X

रायपुर। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन द्वारा गत दिनों एसओएस चिल्ड्रेन विलेज होम, माना कैम्प रायपुर में कोरोना महामारी (कोविद-19) से सुरक्षा हेतु 105 नग अति आवश्यक मास्क का वितरण किया गया। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश सुमित कुमार हर्षयना, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य पंकज कुमार गुप्ता और महावीर इंटरकॉन्टिनेन्टल सर्विस आर्गेनाइजेशन के अंतरराष्ट्रीय महासचिव लोकेश कावड़िया इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित थे।

लॉकडाउन के दौरान शासन के आदेश के मुताबिक जनहित में इस कार्यक्रम का संचालन महावीर इंटरकॉन्टिनेन्टल सर्विस आर्गेनाइजेशन के अंतरर्राष्ट्रीय महासचिव लोकेश कावड़िया के द्वारा किया गया।

शासन प्रशासन के द्वारा जारी आदेशों व निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र जैन (अधिवक्ता), मोंटी राजपूत, राजेश वैष्णव, उर्वशी वैष्णव ने भी योगदान दिया।

और पढ़ें
Next Story