Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : बारिश ने कम की नौतपा की तपन, मौसम हुआ सुहाना

राजधानी रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ धमतरी, महासमुंद में बीती रात गरज-चमक के साथ हुई बारिश। पढ़िए पूरी खबर-

छत्तीसगढ़ : बारिश ने कम की नौतपा की तपन, मौसम हुआ सुहाना
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ धमतरी, महासमुंद में बीती रात गरज-चमक के साथ बारिश हुई। सुबह तक रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। नौतपा की झुलसाने वाली गर्मी में बारिश ने थोड़ी राहत दे दी है। इस वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आई।

बीती रात से प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चली हैं। शनिवार सुबह भी तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं राजधानी रायपुर के तापमान में गिरवाट दर्ज की गई।

राज्य के कई इलाकों के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। गर्मी से बेहाल हुए दुर्गका तापमान 44.6 डिग्री हो गया है. वहीं रायपुर का तापमान 41.8, राजनांदगांव का तापमान 43 डिग्री, जगदलपुर ,बिलासपुर 39.9 पेड्रा रोड 38 तो अम्बिकापुर 36.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

लू से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक केरल में मानसून के दस्तक के बाद मौसम में बदलाव होगा। इस बार मानसून के सहीं समय पर आने की संभावना जताई जा रही है। केरला में मानसून दस्तक देगी तब छत्तीसगढ़ में भी मौसम खुशनुमा हो जाएगा। लोगों को तेज धूप और लू से राहत मिलेगी।

और पढ़ें
Next Story