आज से विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम की शुरुआत, 39 नए विधायक सीखेंगे संसदीय प्रक्रिया और सदन का काम
संसदीय प्रक्रिया और सदन के कामकाज की जानकारी देने केे लिए आज से विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम शुरू हुआ है। जिसमें दो दिन 39 नए विधायकों को संसदीय प्रक्रिया और सदन की कार्यवाही व तमाम कामकाज की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि रायपुरCreated On: 9 Feb 2019 1:29 PM GMT
गौरव शर्मा, रायपुर। संसदीय प्रक्रिया और सदन के कामकाज की जानकारी देने केे लिए आज से विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम शुरू हुआ है। जिसमें दो दिन 39 नए विधायकों को संसदीय प्रक्रिया और सदन की कार्यवाही व तमाम कामकाज की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर समेत संसदीय मामलों के जानकार विधायकों को देंगे संसदीय कामकाज की जानकारी।
प्रबोधन कार्यक्रम में पहली बार चुनकर आए नए विधायकों को विधानसभा की कार्यवाही से अवगत कराया जाएगा। साथ ही विधानसभा में किस तरह से प्रभावी ढ़ंग से काम किया जा सकता है इस पर जानकारी दी जाएगी। विधानसभा की मर्यादा और कार्यपध्दति से भी नवनिर्वाचित विधायकों को अवगत कराया जाएगा, साथ उनकी शंकाओं का समाधान भी विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य और विशेषज्ञ करेंगे।
प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल, उत्तराखंड के विधायक मनोज रावत ,उत्तराखंड विधानसभा के सचिव जगदीश चंद्र ,पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर शामिल होंगे।
बता दें प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शाम को राजधानी पहुंचने वाले थे। लेकिन वे चार्टर्ड प्लेन से समय के पहले ही आ गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story