छत्तीसगढ़ समाचार : गणतंत्र पर नक्सलियों का उत्पात, हथियार बंद नक्सलियों ने ट्रक को किया आग के हवाले
नक्सलियों ने गणतंत्र दिवस का बहिष्कार करते हुए 25 से 31 जनवरी तक बंद का आह्वान किया है। जिसके चलते नक्सली हर दूसरे दिन पर्चे फेंक व पोस्टर लगाकर बंद को समर्थन देने का आह्वान कर रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि रायपुरCreated On: 26 Jan 2019 11:25 AM GMT
अमन भदोरिया, दोरनापाल। नक्सलियों ने गणतंत्र दिवस का बहिष्कार करते हुए 25 से 31 जनवरी तक बंद का आह्वान किया है। जिसके चलते नक्सली हर दूसरे दिन पर्चे फेंक व पोस्टर लगाकर बंद को समर्थन देने का आह्वान कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले नक्सलियों ने नेशनल हाइवे पर सड़कों तक पर बंद की बात लिखी थी। बावजूद इसके लोगों का समर्थन न मिलता देख और अपनी मौजूदगी का अहसास कराने नक्सलियों शुक्रवार रात सुकमा कोंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियार बदं नक्सलियों ने रात को ट्रक रोक उसे आग लगा दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story