छत्तीसगढ़ समाचार: मैलावाड़ा ब्लास्ट में शामिल एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार, कई बड़ी घटनाओं को दे चुका है अंजाम Video
सुरक्षाबलों ने आज सुबह एक लाख रुपए के ईनामी नक्सली सीएनएम अध्यक्ष लक्षमण करटामी उर्फ पांडा को गिरफ्तार कर लिया। जवानों ने सर्चिंग के दौरान पांडा को बड़े गुडरा सुरनार के जंगलों से गिरफ्तार किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि रायपुरCreated On: 21 Jan 2019 1:35 PM GMT
विकास तिवारी, दंतेवाड़ा। सुरक्षाबलों ने आज सुबह एक लाख रुपए के ईनामी नक्सली सीएनएम अध्यक्ष लक्षमण करटामी उर्फ पांडा को गिरफ्तार कर लिया। जवानों ने सर्चिंग के दौरान पांडा को बड़े गुडरा सुरनार के जंगलों से गिरफ्तार किया।
हत्या, लूट और ब्लास्ट जैसी कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाला पांडा लंबे समय से कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय बताया जा रहा है। रक्षाबलों ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली सीएनएम अध्यक्ष लक्षमण करटामी को गिरफ्तार किया है। करटामी लंबे समय से कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय था। कुआकोंडा थाना क्षेत्र के कनकी पारा से घेराबंदी कर इसको गिफ्तार किया गया।
बता दें गिरफ्तार माओवादी मैलावाड़ा ब्लास्ट में भी शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के सात जवान शहीद हुए थे। कुआकोंडा पुलिस व सीआरपीएफ 195 bn की संयुक्त कार्यवाही में यह सफलता मिली।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story