छत्तीसगढ़ समाचार: लोक सभा चुनाव को लेकर मंत्रियों को सौंपे गए जिलों के प्रभार, जानिए किसे मिला कौन सा जिला
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। खबर है कि कांग्रेस ने मंत्रियों को संबंधित जिलों का प्रभार सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक आज शाम इस बात की घोषणा की जा सकती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि रायपुरCreated On: 5 Feb 2019 4:32 PM GMT
अंकिता शर्मा, रायपुर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। खबर है कि कांग्रेस ने मंत्रियों को संबंधित जिलों का प्रभार सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक आज शाम इस बात की घोषणा की जा सकती है। इसके अनुसार मंत्री टीएस सिंहदेव को सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर का प्रभार सौंपा गया है। वहीं शिव डहरिया को रायपुर और बलौदाबाजार दिया गया है। इसी तरह अन्य मंत्रियों को भी जिलें बांटे गए हैं।
टीएस सिंहदेव : सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर
अनिला भेड़िया : कांकेर, बालोद
शिव डहरिया : रायपुर, बलौदाबाजार
रविन्द्र चौबे : बिलासपुर, मुंगेली
रुद्र कुमार गुरु : महासमुंद , धमतरी, गरियाबंद
मोहम्मद अकबर : कवर्धा , राजनांदगांव
ताम्रध्वज साहू : बेमेतरा, दुर्ग
कवासी लखमा : बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव
प्रेमसाय सिंह :जांजगीर
उमेश पटेल : जशपुर, रायगढ़
जयसिंह अग्रवाल : कोरबा, कोरिया
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story