छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर सीएम रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ वासियों को दी बधाई
छत्तीसगढ़ में आज छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए महंत घासीदास संग्राहालय में विभिन्न कार्यक्रम रखे गए हैं।

X
टीम डिजीटल/हरिभूमि रायपुरCreated On: 28 Nov 2018 2:22 PM GMT
छत्तीसगढ़ में आज छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए महंत घासीदास संग्राहालय में विभिन्न कार्यक्रम रखे गए हैं। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केआर पिस्दा मुख्य अतिथि होंगे। प्रथम सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विनय कुमार पाठक और डॉ सुशील त्रिवेदी (पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त) भी अपने विचार व्यक्त करेंगे।
प्रदेश के मुखिया सीएम रमन सिंह ने ट्टीट कर प्रदेश की जनता को राजभाषा दिवस की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है ''"हिंदी हमर माँ के माथ के बिंदी हरय ता छत्तीसगढ़ी हमर दाई के हांसी-ठिठौली हरय" जम्मो छत्तीसगढ़िया भाई-बहिनी अउ महतारी मन ला छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के गाड़ा-गाड़ा बधई।''
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story