CG News : कांग्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है फेक न्यूज़, सीएम ने कहा - हद है ! शर्म भी इसे देख शरमा जाए
सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम ने बीजेपी पर हिटलरशाही का आरोप लगाया है। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा फेक वीडियो शेयर किया जा रहा है।

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम ने बीजेपी पर हिटलरशाही का आरोप लगाया है। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा फेक वीडियो शेयर किया जा रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस की बैठक में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग हैं। कांग्रेस का कहना है कि यह वीडियो तब का है जब पुलिस ने पिछले साल अमर अग्रवाल प्रकरण में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई थी।
इस फेक न्यूज़ को लेकर सीएम ने निशाना साधा है। सीएम ने लिखा है " हद है! शर्म भी इसे देख शरमा जाए। यह वीडियो बिलासपुर कांग्रेस भवन में तत्कालीन भाजपा सरकार की हिटलरशाही का प्रतीक है। इसे एक विशेष विचारधारा के समूह द्वारा साझा तेजी के साथ किया जा रहा है। नफरत की आग को इतना न फैलाएं कि हम सब इसमें झुलस जाएं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही सीएम ने ट्वीट कर लोगों से अपील किया था कि वह फेंक न्यूज़ से बचें।
हद है!
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 18, 2019
शर्म भी इसे देख शर्मा जाए।
यह वीडियो बिलासपुर कांग्रेस भवन में तत्कालीन भाजपा सरकार की हिटलरशाही का प्रतीक है।
इसे एक विशेष विचारधारा के समूह द्वारा साझा तेजी के साथ किया जा रहा है।
(https://t.co/GbOfO8jzJh)
नफरत की आग को इतना न फैलाएं कि हम सब इसमें झुलस जाएं। pic.twitter.com/khu2GQ28XD
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App