Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

छत्तीसगढ़ समाचार: प्रख्यात समालोचक डॉ. नामवर सिंह के निधन पर सीएम ने जताया दुख, कहा - हिंदी साहित्य ने अपना बड़ा साधक खो दिया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिन्दी साहित्य के पुरोधा और प्रकाश स्तंभ डॉ. नामवर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि हिन्दी साहित्य ने आज अपना बड़ा अध्येता और साधक खो दिया है।

छत्तीसगढ़ समाचार: प्रख्यात समालोचक डॉ. नामवर सिंह के निधन पर सीएम ने जताया दुख, कहा - हिंदी साहित्य ने अपना बड़ा साधक खो दिया
X

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिन्दी साहित्य के पुरोधा और प्रकाश स्तंभ डॉ. नामवर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि हिन्दी साहित्य ने आज अपना बड़ा अध्येता और साधक खो दिया है। साहित्य अकादमी पुरस्कार, शलाका सम्मान और साहित्य भूषण सम्मान आदि से सम्मानित डॉ. नामवर सिंह ने अपने सुदीर्घ जीवन में प्राध्यापक, समालोचक, सम्पादक, निबंधकार जैसे विविध क्षेत्रों के माध्यम से हिन्दी की अथक सेवा की। उन्होंने हिन्दी आलोचना और साहित्य रचना को नये तेवर दिए। मुख्यमंत्री ने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा इस अपूरणीय क्षति को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

आपको बता दें कि डॉक्टर नामवर सिंह का जन्म जुलाई 1926 में यूपी के चंदौली जिले के जीयनपुर गांव में हुआ था। डॉ. नामवर सिंह हिंदी साहित्य के बड़े रचनाकार हजारी प्रसाद द्विवेदी के शिष्य थे। उनकी गिनती हिंदी साहित्य जगत के बड़े समालोचकों में थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story