लोकसभा चुनाव 2019: प्रत्याशियों के चयन के बाद CM भूपेश ने कहा, सब लोगों ने जिसके लिए सहमति दी है उन्हें मौका दिया गया
शनिवार देर रात कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 5 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिकट वितरण पर कहा कि टिकट का बंटवारा काफी सोच समझकर और सभी जीतने वाले प्रत्याशियों को मौका दिया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि रायपुरCreated On: 17 March 2019 11:30 AM GMT
रायपुर। शनिवार देर रात कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 5 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिकट वितरण पर कहा कि टिकट का बंटवारा काफी सोच समझकर और सभी जीतने वाले प्रत्याशियों को मौका दिया गया है। श्री बघेल ने कहा कि इस बार हम भाजपा से हर चीज में आगे हैं। चुनावी तैयारी और टिकट वितरण दोनों में भाजपा उनसे पीछे है।
प्रत्याशियों के बारे में उन्होंने कहा कि खेलसाय सिंह समेत सभी उम्मीदवार का क्षेत्र में व्यापक जनाधार है, वहीं साफ सुथरी छवि और सक्रियता के पैमाने पर भी सभी काफी आगे हैं। खेलसाय सिंह सांसद भी रह चुके हैं। उन्होंने प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हुए कहा, मुझे विश्वास है कि सभी प्रत्याशी जीतेंगे। कांकेर के बीरेश ठाकुर को टिकट देने सीएम बघेल ने कहा, वो काफी समय से एक्टिव रहे हैं, वहीं पंचायत और ग्रामीण स्तर पर उनकी एक मजबूत पहचान रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Chhattisgarh Congress CM Bhupesh Baghel lok sabha elections 2019 bjp candidates list bjp candidate list bjp candidates 2019 bjp candidate list 2019 list of bjp candidates first list of bjp candidates bjp candidates 2019 bjp list lok sabha election 2019 bjp candidates lok sabha election lok sabha election 2019 लोकसभा चुनाव 2019 बीजेपी बिहार आम चुनाव 2019 chhattisgarh chhattisgarh news chhattisgarh latest news chhattisgarh breaking new
Next Story