Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

24वें अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव में 151 मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ बना नंबर वन

राजधानी रायपुर में 24वें अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था। चार दिवसीय वन खेल महोत्सव का आज समापन है।

24वें अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव में 151 मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ बना नंबर वन
X
मनोज नायक, रायपुर: राजधानी रायपुर में 24वें अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था। चार दिवसीय वन खेल महोत्सव का आज समापन है। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और वन मंत्री मोहम्मद अकबर सहित क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को भी आमंत्रित किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस खेल में 29 राज्यों के 2406 ने भाग लिया था, जिसमें छत्तीसगढ़ ने पहले स्थान प्राप्त किया है।
अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 67 गोल्ड, 51 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज मैडल के साथ 557 अंक हासिल कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया। छत्तीसगढ़ ने कुल 151 मेडल जीते। वहीं, कर्नाटका की टीम 62 गोल्ड, 29 सिल्वर, 33 ब्रॉन्ज कुल 118 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रही। केरल की टीम 68 मैडल के साथ तीसरे स्थान पर रही, केरला के खिलाड़ियों ने 26 गोल्ड, 29 सिल्वर, 33 ब्रॉन्ज जीते।
बता दें कि 2002 छत्तीसगढ़ ने अखिल भारतीय खेल महोत्सव की मेजबानी की थी और दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story