किसानों से कर्ज वसूली और जेल भेजने पर गरमाई राजनीति, भाजपा ने बनाई जांच समिति Watch Video
बस्तर में बैंक का कर्ज नहीं पटा पाने के चलते पिछले दिनों दो किसानों को जेल भेजे जाने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

रायपुर। बस्तर में बैंक का कर्ज नहीं पटा पाने के चलते पिछले दिनों दो किसानों को जेल भेजे जाने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। जिसके चलते भाजपा किसान मोर्चा ने शनिवार को एक जांच समिति बस्तर के लिए रवाना किया है।
भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने कर्जमाफी की हकीकत जानने कमेटी बनाई है। जांच कमेटी में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया, चंदन साहू, गौरीशंकर श्रीवास और दिलीप पाणिग्रही शामिल हैं।
जांच दल की टीम छग के पांच संभागों में जाकर वहां के किसानों बात कर प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौपेंगी। जांच समिति के सदस्य बस्तर में गिरफ्तार किसानों तुलाराम मौर्य और सुखदास से बात करेगी। जिसके लिए सदस्यों की टीम रवाना हो चुकी है।
बस्तर के लिए रवाना होने से पहले टीम ने कहा कि सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को ठगने का काम किया है। बड़ी संख्या में किसानों का कर्जा माफ नही हुआ है। कर्ज नहीं पटाने वाले किसानों को जेल में डाला जा रहा है। भाजपा ने इसे गंभीरता से लिया है और इसलिए जांच दल बनाया गया है।
गौरतलब हो कि बस्तर के सैकड़ों किसानो ने केसीसी के तहत बैंक से लोन ले रखा है। उन्हीं में से बस्तर ब्लॉक के ग्राम भाटपाल के किसान तुलाराम मौर्य और ग्राम बस्तर के रहने वाले किसान सुखदास ने जगदलपुर के धर्मपुरा स्थित स्टेट बैंक से ड्रिप एरिगेशन के नाम पर 10 लाख और 4 लाख रुपये का लोन लिया था। जिसे पटाए नहीं जाने पर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App