Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

छत्तीसगढ़ समाचार: गणतंत्र दिवस पर 24 पुलिसकर्मियों और अफसरों को मिलेगा पदक

गणतंत्र दिवस परेड पर इस ाबर 24 पुलिसकर्मियों और अफसरों को वीरता पदक, सराहनीय सेवा, उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों के नामों की सूची जारी कर दी है। 26 जनवरी को उत्कृष्ट सेवा पदक और विश्ष्टि सेवा पदक समेत अन्य पदक प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ समाचार: गणतंत्र दिवस पर 24 पुलिसकर्मियों और अफसरों को मिलेगा पदक
X
रायपुर। गणतंत्र दिवस परेड पर इस बार 24 पुलिसकर्मियों और अफसरों को वीरता पदक, सराहनीय सेवा, उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों के नामों की सूची जारी कर दी है। 26 जनवरी को उत्कृष्ट सेवा पदक और विश्ष्टि सेवा पदक समेत अन्य पदक प्रदान किया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय से जारी सूची के मुताबिक रमन उसेंडी निरीक्षक कोंडागांव, अमोल खलखो निरीक्षक बीजापुर, राजेश देवदास निरीक्षक रायपुर, अनंत प्रधान निरीक्षक राजनांदगांव, मंगल मांझी हवलदार पीएचक्यू और रोशन कौशिक निरीक्षक कांकेर को वीरता पदक दिया जाएगा। वहीं, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक पाने वालों में राधेश्याम नायक उप पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू और सरहानीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक रजनेश सिंह एसपी नारायणपुर, सुशील डेविड एसपी सीएम सुरक्षा, शिवकुमार सोनी कंपनी कमांडर, सीटीेडब्ल्यूसी कॉलेज कांके, द्वारिका प्रसाद यादव प्लाटून कमांडर 15वीं बटालियन, खिलानंदसाहू प्लाटून कमांडर 20वीं बटालियन, श्रीनिवास पचौरी प्लाटून कमांडर 11वीं बटालियन, महेंद्र जयसिंह एसआई दुर्ग और विष्णु प्रसाद शर्मा एएसआई कबीरधाम को दिया जाएगा।
इन्हें ये मिलेगा पदक
डीआईजी जेल डॉ. केके गुप्ता को विशिष्ट सेवा पदक और सरहानीय सुधार सेवा पदक पाने वालों में कुलदीप राम दिवाकर यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सिलेंस इन पुलिस ट्रेनिंग, भुवनेश्वर प्रसाद​ सिंह सहायक सेनानी 12वीं बटालियन रामानुजगंज शामिल हैं। वहीं राज्य वीरता पुरस्कार पाने वालों में मास्टर सोमनाथ महासमुंद, पूनम यादव महासमुंद, मास्टर प्रशांत बारिक रायगढ़, कुमारी कांति उदयपुर सरगुजा शामिल हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story