SP मोहित गर्ग के साथ 14 पुलिस अफसरों को वीरता पुरस्कार, 3 जवानों को मरणोपरांत मिलेगा गलेन्ट्री अवार्ड, एसएस सोरी को विशिष्ट सेवा पदक, देखें लिस्ट
राष्ट्रपति के हाथों मिलने वाले वीरता पुरस्कारों व सेवा सम्मानों में छत्तीसगढ़ के 14 पुलिस अफसरों को गलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसमें खास बात यह है 3 को मरणोपरांत वीरत पदक से सम्मानित किया जाएगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि रायपुरCreated On: 25 Jan 2019 4:49 PM GMT
रायपुर। राष्ट्रपति के हाथों मिलने वाले वीरता पुरस्कारों व सेवा सम्मानों में छत्तीसगढ़ के 14 पुलिस अफसरों को गलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसमें खास बात यह है 3 को मरणोपरांत वीरत पदक से सम्मानित किया जाएगा।
EOW के SP आइके एलसेला और बीजापुर SP मोहित गर्ग समेत INSP अब्दुल समीर खान, INSP सोनल ग्वाला, DSP आकाश राव, ASP अनिल कुमार सोनी, ASI हनीफ खान, SI प्रकाश राठौर, ASI संग्राम सिंह ध्रुव शामिल हैं। वहीं मरणोपरांत कांस्टेबल आदित्य शरण प्रताप सिंह, मरणोपरांत पुष्पराज नागवंशी, मरणोपरांत मूलचंद कंवर, नीलेश पांडेय को वीरता पदक से सम्मनित किया जाएगा।

वहीं राज्य के इकलौटे IPS एसएस सोरी को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा। सोरी वर्तमान में पुलिस मुख्यालय के स्पेशल ब्रांच में डीआईजी हैं। IPS एसएस सोरी को ये अवार्ड अगली दफा 26 जनवरी को दिया जायेगा।

गौरतलब है गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के हाथों मिलने वाले वीरता पुरस्कारों व सेवा सम्मानों का ऐलान कर दिया है। बता दें यह सम्मान कार्यकाल के दौरान बेहतर पुलिसिंग, समन्वय, सशक्ता, अनुशासन और सुझबूझ के लिए दिया जाता है।
10 पुलिस अफसर को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जायेगा। जिन अफसरों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा, उनमें…
मिलन कुर्रे, एसपी, रेल रायपुर
मनोज कुमार खिलारी, एएसपी, एसीबी
नजमुस शाकीब, डिप्टी एसपी, स्पेशल ब्रांच, पीएचक्यू
मोहन सिंह , कंपनी कमांडर, ट्रेनिंग कालेज
स्टीफन कुजूर , प्लाटून कमांडर, बीजापुर
बलराम बघेल, एएसआई, बीजापुर
ओंकार दास साहू, सहायक प्लाटून कमांडर, भिलाई
ताज खान, हेड कांस्टेबल, राजनांदगांव
जुलेखा बेगम, हेड कांस्टेबल, स्पेशल ब्रांच
संजय सिंह बघेल, हेड कांस्टेबल, इंटेलिजेंस राजनांदगांव अवार्ड मिलने की लिस्ट में शामिल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story