Breaking
- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान जैश का आतंकी ढेर
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण हुआ कम, लोधी रोड में 217 रिकॉर्ड हुआ AQI
- भारत ने अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
- Breaking: गोवा में MiG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
- महाराष्ट्र: राफेल पर राहुल गांधी से माफी मांगने को लेकर मुंबई में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
- Ayodhya Verdict Live: 15 दिनों के अंदर होगी सुन्नी बोर्ड की बैठक, रामलला के मुख्य पुजारी के घर की सुरक्षा बढ़ी
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, जानें आज कितना है AQI
- भीमा कोरेगांव विवाद: पुणे कोर्ट से सभी आरोपियों को दिया बड़ा झटका, जमानत याचिका की खारिज
- महाराष्ट्र: मातोश्री के बाहर शिवसेना नेता ने लगाए पोस्टर, लिखा- 'मेरा विधायक, मेरा मुख्यमंत्री'
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, AQI में आई थोड़ी सी गिरावट
कांग्रेस पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह, कहा- कांग्रेस बिना दूल्हे की बारात लेकर चल रही
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान कहा, पहले चरण के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन का असर देखने को मिला है।

टीम डिजिटल/हरिभूमि, रायपुर15 Nov 2018 10:30 AM GMT
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान कहा, पहले चरण के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन का असर देखने को मिला है।
अक्सर लंबे समय तक सरकार में रहने वालों के प्रति लोगों का विश्वास कम हो जाता है। लेकिन डॉ. रमन पर 15 वर्षो बाद आज भी छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वास है। डॉ. सिंह ने उस विश्वास को बनाए रखा है और जनता दूसरी पार्टी पर भरोसा करना भी नहीं चाहती।
Baat to thik kaha unhone. Woh Pakistan nahi sambhal pa rahe, Kashmir kya sambhal paayenge. Kashmir Bharat ka part tha, hai, aur rahega: Home Minister Rajnath Singh on Shahid Afridi's statement 'Pakistan doesn’t need Kashmir, as it cannot manage its own four provinces' pic.twitter.com/WPNLgg6XOT
— ANI (@ANI) November 15, 2018
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए श्री सिंह ने कहा, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में बिना दूल्हे की बारात लेकर चल रही है इतनी ज्यादा कांग्रेस की हालत खराब है। उन्होंने कहा इसकी सबसे बड़ी वजह कांग्रेस में एकता का न होना है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन की तारीफ करते हुए श्री सिंह ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में जो परिवर्तन लाने का वादा किया था उसे पूरा किया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस अपना भरोसा खो चुकी है।
कांग्रेस पर पलटवार करते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बहुत कमजोर है। वह अपना नेता नहीं चुन पा रही है। उसकी हालत ऐसी है कि बिना नेता के ही वह बारात लेकर चली है। सिंह ने कांग्रेस के शासन काल और बीजेपी के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि तब के छत्तीसगढ़ में और आज के छत्तीसगढ़ में बहुत कुछ बदल गया है। आज प्रदेश की स्थिति बेहतर है।
कांग्रेस के घोषणा पत्र पर वार कहते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके घोषणा पत्र का औचित्य क्या है। कांग्रेस ने तो सत्तर के दशक में भी गरीबी हटाने का वादा किया था, लेकिन वह गरीबों को और गरीब बनाते गए। बैंकों के राष्ट्रीकरण को लेकर भी सिंह ने कांग्रेस को घेरा।
#WATCH: "Baat to thik kaha unhone. Woh Pakistan nahi sambhal pa rahe, Kashmir kya sambhal paayenge. Kashmir Bharat ka part tha, hai, aur rahega," says Home Min Rajnath Singh on Shahid Afridi's statement 'Pakistan doesn’t need Kashmir, as it cannot manage its own four provinces' pic.twitter.com/QA8hLvLVxJ
— ANI (@ANI) November 15, 2018
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को दिवालिया बैंक की तरह बताया। वहीं किसानों के एमएसपी को लेकर भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने किसानों का हाल बेहाल कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद अंतिम चरण में है, जल्द ही हम नक्सलवाद मुक्त होंगे। सरकार इस दिशा में बेहतर काम कर रही है। अब अधिकांश नक्सली सरेंडर कर रहे हैं।
Latest News, पॉलिटिकल, मनोरंजन, खेल, करियर, धर्म और अन्य खबरों के लिए Facebook से जुड़ें और Twitter पर फॉलो करें
Follow Next Story