छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: गुलाब ने जनता का साथ छोड़, पकड़ा कांग्रेस का हाथ
कोरिया में जनता कांग्रेस का साथ छोड़ गुलाब सिंह ने आज राहुल गांधी के समझ एक बार फिर कांग्रेस में प्रवेश किया।

कोरिया में जनता कांग्रेस का साथ छोड़ गुलाब सिंह ने आज राहुल गांधी के समझ एक बार फिर कांग्रेस में प्रवेश किया। बता दें गुलाब सिंह पूर्व में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भरतपुर से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। जेसीसीजे को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। इसके पहले भी जनता कांग्रेस के पहले भी नेता व प्रत्याशी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गांधी के मंच पर दिखे गुलाब सिंह।
मनेद्रगढ़ विधानसभा में काफी पैठ मानी जाती है आदिवासी नेता होने के कारण काफी वोट बैंक इनके हाथ में है। जिसकी वजह से कांग्रेस को काफी बड़ा फायदा मिलेगा। वहीं एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जग्गी ने भी कांग्रेस में का दामन थाम लिया है। सतीश जग्गी ने आज सुबह अंबिकापुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पार्टी की सदस्यता ली।
नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और चरणदास महंत की मौजूदगी में सतीश जग्गी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। सतीश जग्गी लंबे समय से एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App