Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

छत्तीसगढ़: राजनाथ सिंह ने की रमन सिंह की तारीफ, कहा- जो मैं नहीं कर सका उन्होंने कर दिखाया

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं।

छत्तीसगढ़: राजनाथ सिंह ने की रमन सिंह की तारीफ, कहा- जो मैं नहीं कर सका उन्होंने कर दिखाया
X

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे राहुल गांधी अपनी जनसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं, वही भाजपा भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रही है।

इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ के कोरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में सीएम रमन सिंह सरकार की जमकर तारीफ की है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब देश में कहीं भी बोनस नहीं दिया जा रहा था, तो रमन सिंह एमएसपी देने के साथ-साथ अनाज की खरीद पर बोनस देने वाले एकमात्र मुख्यमंत्री थे और अब उन्होंने 300 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देना शुरू कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि यहां तक कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ऐसा नहीं कर सका। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ का रण जीतने के पूरी ताकत झोंक दी है। 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ की 72 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story