छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, योगी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के प्रचार के लिए लारमी पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के प्रचार के लिए लारमी पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार नक्सलवाद का मुकाबला करने के लिए सख्त उपाय कर रही है जो इस क्षेत्र के लोगों के लिए खतरा बन गई है।
उन्होंने अपने चुनावी भाषण में कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक लाभों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है।
योगी ने कहा कि चाहे छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर-पूर्वी राज्य या कश्मीर हो, कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर राजनीति की। लेकिन भाजपा के लिए, राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
योगी ने कहा कि हमने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कभी भी खतरा बर्दाश्त नहीं किया। राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ ख्गेलने की स्वतंत्रता किसी को नहीं है।
छत्तीसगढ़ के लिए शनिवार का दिन बेहद अहम है, क्योंकि राज्य में आज पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Chattisgarh Assembly Elections 2018 Live Update Chattisgarh Assembly Elections 2018 Assembly Elections 2018 chhattisgarh election 2018 date chhattisgarh election 2018 Chhattisgarh BJP Chhattisgarh Congress Janta Congress Chhattisgarh (Jogi) JCCJ Raman Singh Ajit Jogi Richa Jogi Amit Jogi Yogi Aadityanath Naxalism Bhupesh Baghel TS Sinhdev छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 छत्तीसगढ़ चुनाव 2018 रमन सिंह छत्तीसगढ़ �