Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: पहले चरण में रिकॉर्ड 76.28 प्रतिशत मतदान, एक केंद्र का हुआ बहिष्कार

इस बार रिकॉर्ड 76.28 प्रतिशत मतदान हुआ है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018:  पहले चरण में रिकॉर्ड 76.28 प्रतिशत मतदान, एक केंद्र का हुआ बहिष्कार
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है। इस बार रिकॉर्ड 76.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछली बार यह आंकड़ा 75 प्रतिशत था। मंगलवार को इस बात की जानकारी राज्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू ने दी। उन्होंने बताया कि अभी सात दल नहीं पहुंचे हैं। उन्हें कल हेलीकॉप्टर से लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। महिलाओं ने इस बार अधिक मतदान किया है।

साहू ने बताया कि इस बार सोशल मीडिया का भी काफी अहम रोल रहा। जिससे मतदाता जागरुक हुए और अधिक संख्या में मतदान किये। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पहले चरण के चुनाव में कांकेर में एक मतदान केंद्र का बहिष्कार किया गया। बता दें कि सोमवार को पहले चरण के लिए मतदान किया गया। इसमें 18 सीटों पर मतदान किया गया। जिसमें राजनांदगांव की 6 और बस्तर संभाग की 12 सीटें शामिल रही।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story