छत्तीसगढ़ : मजदूरों से भरी बस पलटी, मुंबई से पश्चिम बंगाल जाते 12 मजदूर घायल
सड़क हादसे में दर्जन भर से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। पढ़िए पूरी खबर-

महासमुंद। दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने की कवायद तेज कर दी गई है। वहीँ देश भर से लगातार मजदूरों से भरे वाहनों के हादसे के शिकार होने की खबरें आ रही है। ऐसा ही एक हादसा छत्तीसगढ़ के महासमुंद में हुआ, जहां मजदूरों से भरी बस पलट गई। बताया जा रहा है कि मजदूरों को मुंबई से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इसी बीच महासमुंद में ये हादसा हो गया।
दुर्घटना में 12 मजदूरों के घायल होने की खबर है, वहीं एक का पैर फ्रैक्चर हो गया है। बस में कुल 26 मजदूर सवार थे। ये मुंबई में फंसे हुए थे जिन्हें पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इसी बीच बस चालक को झपकी आ गई और बस सड़क किनारे जा पलटी। हादसे में किसी के मौत की खबर नहीं है लेकिन 12 मजदूर घाययल हो गए। उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं बाकी मजदूरों के लिए दुसरे बस की व्यवस्था कर उन्हें उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।