छत्तीसगढ़ चुनाव / 65% वोटिंग के साथ 72 सीटों पर मतदान समाप्त
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के दूसरे व अंतिम चरण की 72 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ जो पांच बजे समाप्त हो गया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के दूसरे व अंतिम चरण की 72 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ जो पांच बजे समाप्त हो गया। मतदान समाप्त होने के समय शाम 5 बजे तक 64.8 प्रतिशत मतदान हुआ। 1 करोड़ 53 लाख लाख मतदाताओं ने 1079 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में बंद कर दिया है। 11 दिसंबर 2018 को नतीजों के साथ ये तय हो जाएगा कि भाजपा को एक और मौका मिलेगा या कांग्रेस की 15 साल बाद सत्ता में वापसी होगी। या फिर खंडित जनादेश के साथ राज्य में पहली बार जोड़तोड़ वाली सरकार बनेगी।
लाइव अपडेट
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए हो रहे मतदान में मतदान समाप्त होने के समय शाम 5 बजे तक 64.8 प्रतिशत मतदान हुआ।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए हो रहे मतदान में 4:15 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए हो रहे मतदान में 3 बजे तक 45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए हो रहे मतदान में 1 बजे तक 27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
12 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हो गया है। मतदाता तेजी से मतदान कर रहे हैं।
टी एस सिंह देव ने किया मतदान। चुनाव आयोग के मुताबिक 10 बजे तक 13 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
दूसरे चरण की 72 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले बिन्द्रानवागढ़ के दो मतदान केन्द्रों पर वोटिंग शुरू हुई। जिसके बाद बिलासपुर में कलेक्टर पी दयानंद ने वोट डाल वहीं बिलासपुर में आईजी प्रदीप गुप्ता ने भी वोटिंग की।
वहीं अंबिकापुर में वोटिंग के लिए भी लंबी लाइन लगी हुई है। इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव उम्मीदवार हैं तो भाजपा की तरफ से अनुराग सिंहदेव आमने सामने हैं। इस सीट से एक किन्नर प्रत्याशी मुस्कान भी चुनावी मैदान में हैं।
छत्तीसगढ़ चुनाव के दूसरे चरण का गणित
कुल उम्मीदवार : 1079
कुल वोटर : 1,54,00,596
पुरुष वोटर : 77 लाख 46 हजार
महिला वोटर : 76 लाख 38 हजार
थर्ड जेंडर : 877
आपको बता दें कि दूसरे चरण में 493 निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं 18 से 19 साल के 3.50 लाख युवा पहली बार अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे।
इन 72 सीटों पर होगा मतदान
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App