फांसी के फंदे से लटकी मिली BSP मैनेजर की लाश, जांच में जुटी पुलिस
मैनेजर द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर-

X
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के मैनेजर की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली है। मैनेजर द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल कारण अज्ञात है।
यह भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 हॉस्टल की है। बताया जा रहा है कि कोक ओवन में पदस्थ मैनेजर विकास कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story