फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, पारिवारिक कारणों से की आत्महत्या !
बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पढ़िए पूरी खबर-

X
AbhishekCreated On: 15 March 2020 6:41 AM GMT
रायपुर। राजधानी में एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक कारणों से परेशान रहता था, जिसके कारण आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां शंकर नगर राजीव भवन के आगे फंदे से लटकी एक युवक की लाश मिली है। मृतक की शिनाख्ती रवि कुमार उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक आर -13 प्लाट में मजदूरी करता था लेकिन उसने आर-14 में फांसी लगा ली है। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था।
Next Story