रेप केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग, महिला समेत 5 गिरफ्तार
पिछले महीने महिला ने पीड़ित युवक के दो भाइयों को रेप के मामले में जेल भिजवाया था, पढ़िए पूरी खबर-

X
Vinod DongreCreated On: 12 March 2020 4:21 AM GMT
रायपुर। राजधानी में पुलिस ने रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 1 महिला के साथ चार युवक भी शामिल हैं। आरोपी पीड़ित से 50 की मांग कर रहे थे।
यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने महिला के साथ राजा तिवारी,उमेश रगड़े,मंनोज पांडे और अजय को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले महीने महिला ने पीड़ित युवक के दो भाइयों को रेप के मामले में जेल भिजवाया था और अब पीड़ित को भी इसी मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। मुजगहन पुलिस ने महिला के साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Next Story