भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरों में मनाया 40वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष ने की ये अपील
लॉकडाउन की वजह से सार्वजनिक रूप से भारतीय जनता पार्टी नहीं कर पा रही कार्यक्रम। पढ़िए पूरी खबर-

X
AbhishekCreated On: 6 April 2020 7:32 AM GMT
भानुप्रतापपुर। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोरोना के मद्देनजर किये गये लॉकडाउन के दौरान घर में ही 40वां स्थापना दिवस मनाया।
भाजपा की 40वें स्थापना दिवस के मौके पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भाजपा के प्रथम अध्यक्ष रहे स्व, अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर स्थापना दिवस मनाया गया।
सार्वजनिक रूप से भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रम नहीं कर पाने की वजह से प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों में व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम रखने की अपील की है।
Next Story