Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

छत्तीसगढ़/ मुख्यमंत्री बघेल आज सभी संभागायुक्त, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग में होंगे रूबरू

प्रदेश की कमान संभालने के तीसरे दिन ही नए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू होंगे।

छत्तीसगढ़/ मुख्यमंत्री बघेल आज सभी संभागायुक्त, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग में होंगे रूबरू
X

प्रदेश की कमान संभालने के तीसरे दिन ही नए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू होंगे।

इसमें मुख्यमंत्री सभी अफसरों को कांग्रेस के जनघोषणापत्र की जानकारी देने के साथ बताएंगे कि नई सरकार कैसे चलानी है। इस कांफ्रेंसिंग में दोनों नए मंत्री टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू भी रहेंगे। मुख्यमंत्री की कांफ्रेंसिंग के ठीक एक घंटे पहले मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग करके समीक्षा बैठक करेंगे।

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही नए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने हैं। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के साथ ही उनका काम प्रारंभ हो गया है। पहले ही दिन कई महत्वपूर्ण फैसले लेने के बाद अब वे तीसरे दिन सीधे अफसरों से बात करने वाले हैं। इसके लिए मंत्रालय में मुख्य सचिव से लेकर बाकी आला अधिकारियों ने तैयारी की है।
एक घंटे पहले सीएस करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री की अफसरों से बात-चीत से पहले मुख्यसचिव अजय सिंह दोपहर 3.30 बजे संभागायुक्ताओं और कलेक्टरों की समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग से लेंगे। इसमें मुख्य रूप से अचानक मौसम बदलने पर हुई बारिश से फसलों पर पड़े प्रभाव, फसल बीमा के लिए फसल कटाई प्रयोग की स्थिति, खुले में पड़े धान की सुरक्षा, धान के मार्कफेड द्वारा उठाव और परिवहन की व्यवस्था के साथ मिलिंग और सीएमआर जमा की स्थिति के बारे में जानकारी ली जाएगी। कांग्रेस सरकार का पूरा फोकस किसानों पर ही है, इस बात को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले मुख्य सचिव किसानों के मुद्दों पर ही चर्चा कर रहे हैं।
बताएंगे सरकार की प्राथमिकताएं
मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेसिंग 4.30 बजे होगी। इसमें मुख्यमंत्री सभी अफसरों को सरकार की प्राथमिकताएं बताते हुए उनको बताएंगे कि नई सरकार को कैसे चलाना है। तय है कि अफसरों को काम पर ही ध्यान देने की भी नसीहत नए मुख्यमंत्री देंगे। वे अपने पहले साक्षात्कार में आईएनएच पर इस बात के साफ संकेत दे चुके हैं कि अब अफसरों को अपने काम करने का तरीका बदलना होगा।
पुरानी सरकार में जिस तरह का काम अफसर करते थे, वैसा काम नई सरकार पसंद नहीं करेगी, यह बात तय है। अफसरों को बघेल कांग्रेस के जनघोषणापत्र के बारे में जानकारी देते हुए इनके अमल पर विशेष ध्यान देने की बात करेंगे। वे अफसरों से प्रदेश में उनके संभागों के साथ जिलों की स्थिति को जानेंगे भी।
कानून व्यवस्था की लेंगे जानकारी
कांफ्रेंसिंग में बघेल पुलिस अधीक्षकों से उनके जिलों में कानून व्यवस्था की पूरी जानकारी लेंगे। वे अफसरों से कानून व्यवस्था में सुधार के लिए कहेंगे। कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
ऐसे में मुख्यमंत्री पुलिस अधीक्षकों को बताएंगे कि कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए क्या करना है। नई सरकार हर हाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर कोई भी आरोप नहीं चाहती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story