Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

छत्तीसगढ़/ संविदा कर्मियों के कामकाज का होगा आंकलन, बेकाम वाले निकाले जाएंगे

छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद अब प्रदेशभर के सभी विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मियों के कामकाज का आकलन किया जाएगा। जिनका काम उपयुक्त नहीं पाया जाएगा, उनके वेतन का भुगतान कर सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी जाएंगी।

छत्तीसगढ़/ संविदा कर्मियों के कामकाज का होगा आंकलन, बेकाम वाले निकाले जाएंगे
X

छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद अब प्रदेशभर के सभी विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मियों के कामकाज का आकलन किया जाएगा। जिनका काम उपयुक्त नहीं पाया जाएगा, उनके वेतन का भुगतान कर सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी जाएंगी। सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव ऋचा शर्मा ने यह आदेश जारी किया है।

इस आदेश की प्रतिलिपि सभी अपर मुख्यसचिव, प्रमुख सचिव, विशेष सचिव तथा शासन के सभी विभागों को भेजी गई है। आदेश में कहा गया है कि शासन के सभी विभागों के अधीन, जिला, संभाग या स्तरीय कार्यालयों तथा विभागों के अधीन काम करने वाले आयोग, निगम, मंडल, प्राधिकरण, स्वायत्त शासी संस्थाओं में काम कर रहे कर्मियों पर ये लागू होगा।
वर्तमान में संविदा पर काम कर रहे अधिकारियों, कर्मचारियों की आवश्यकता का आकलन 15 दिनों में किया जाएगा। जिन संविदा अधिकारियों की आवश्यकता नहीं है, उनकी नियुक्ति की शर्तों के अनुसार पूर्व सूचना या वेतन भुगतान कर उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएंगी।
वर्तमान में जिन संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवा की आवश्यकता है, भविष्य में उन पदों पर नियमानुसार सीधी भर्ती, पदोन्नति द्वारा नियुक्त करने की कार्यवाही संबंधित विभागों द्वारा त्वरित रूप से की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में संविदा अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्तियां की गई थीं। कई विभागों में नियमित कर्मियों की कमी बताकर ये नियुक्तियां की गई थीं, लेकिन अब सरकार बदलने के बाद माना जा रहा है कि इन संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त करने की तैयारी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story