Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अमित शाह ने किया ऐलान: चौथी बार भी सीएम होगें रमन

अटल विकास यात्रा का आगाज करने धर्मनगरी डोंगरगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां साफ तौर पर कहा कि राज्य में चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री के पद पर डा. रमन सिंह ही होंगे।

अमित शाह ने किया ऐलान: चौथी बार भी सीएम होगें रमन
X
अटल विकास यात्रा का आगाज करने धर्मनगरी डोंगरगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां साफ तौर पर कहा कि राज्य में चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री के पद पर डा. रमन सिंह ही होंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से आह्वान किया कि सीएम डा. सिंह को चौथी बार सीएम बनाने के लिए वे अपना भरपूर आर्शीवाद प्रदान करे।
डोंगरगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री डा. सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डा. सिंह ने अपनी नीतियों और योजनाओं के जरिए गांव, गरीब और किसानों को आर्थिक रूप से सबल बनाने की दिशा में ऐसा काम किया है कि यह प्रदेश अब पूरे देश के लिए माडल के रूप में दिखाई देने लगा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डा. सिंह को वे धन्यवाद देने के लिए यहां आए क्योकि उन्होंने अटल जी के नाम पर नई राजधानी का नामकरण कर दिया है। श्री सिंह ने कहा कि राज्य में अगली बार भाजपा की सरकार बनेगी क्योकि भाजपा अंगद का पैर है और उसे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने राज्य की जनता से यह भी आह्वान किया कि सीएम डा. रमन सिंह को चौथी बार सीएम बनाने के लिए राज्य की जनता उन्हें भरपूर आर्शीवाद प्रदान करे। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, सांसद अभिषेक सिंह और विधायक सरोजनी बंजारे ने भी संबोधित किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story