राफेल पर कांग्रेस ने फिर साधा निशाना, कहा- इसलिए कहते हैं चौकीदार चोर है
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आये हुए हैं। इस दौरान माकन ने राजीव भवन में राफेल मामले को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार को घेर लिया। उन्होंने कहा, राफेल मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया है

X
टीम डिजिटल / हरिभूमि रायपुरCreated On: 20 Dec 2018 6:07 PM GMT
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आये हुए हैं। इस दौरान माकन ने राजीव भवन में राफेल मामले को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार को घेर लिया। उन्होंने कहा, राफेल मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया है। सर्वोच्च न्यायाल ने यह नहीं कहा कि इसमें भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने यह नहीं कहा कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
दिल्ली कांग्रेस को प्रदेशाध्यक्ष अजय ने कहा, इस डील में सीधे प्रधानमंत्री शामिल हैं इसलिए हम कहते हैं कि चौकीदार चोर है। 12 दिसंबर 2012 को 126 राफेल का टेंडर खुला था। 526 करोड़ प्रत्येक के हिसाब से मोदी सरकार ने 1670 करोड़ का टेंडर दिया। 41205 करोड़ का सीधा घोटाला हुआ।
इसके बाद 13 मार्च 2014 को डसाॅल्ट का एग्रीमेंट एचएएल के साथ हुआ था पर मोदी सरकार ने इसे बदल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सारे नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ अपने लोगों को लाभ पहुंचाया है। अजय माकन ने आरोप लगाया है कि हिंदुस्तान ऐरनोटिकल से लेकर रिलायंस कंपनी को देना करप्शन नहीं तो और क्या है। उन्होंने राफेल मुद्दे पर 7 अलग-अलग बिंदुओं पर घोटाले के आरोप लगाए।
यहां तक की मेटेनेंस का काम भी दिया गया। इसमें करीब 1 लाख 71 हजार करोड़ का घोटाला है। माकन ने सवाल करते हुए कहा, बिना संसदीय समिति के सहमति के विमानों की संख्या 36 से घटाकर 26 कैसे की गई। विमान महंगा खरीदने के लिए प्रक्रियाओं की अनदेखी की गई। माकन ने कहा कि ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सस्ते में प्लेन खरीदा, अगर ऐसा है तो फिर 36 प्लेन ही क्यों नहीं खरीदे गये।
मोदी सरकार पर आरोप करते हुए उन्होंने कहा, राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। इस तरह करार बदलने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खत्म हो गए। माकन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, 10 रूपए का शेयर 1154 रुपए में राफेल वाली कंपनी डसाल्ट खरीदे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story