Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

चेन्नई में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों को मिला राशन, प्रशासन और सामाजिक संगठन ने बढ़ाया मदद का हाथ

inh 24x7 न्यूज़ में खबरें प्रकाशित होने बाद इसका असर देखने को मिला। पढ़िए पूरी खबर-

चेन्नई में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों को मिला राशन, प्रशासन और सामाजिक संगठन ने बढ़ाया मदद का हाथ
X

बालोद। चेन्नई में फंसे छत्तीसगढ़ के 5 मजदूरों की मदद के लिए कुछ सामाजिक संगठन और जिला प्रशासन आगे आया। चेन्नई में फंसे मजदूरों में बालोद जिले के 2 और राजनांदगांव के 3 फंसे हुए थे।

inh 24x7 न्यूज़ में खबरें प्रकाशित होने बाद इसका असर देखने को मिला। चेन्नई में फंसे बालोद जिले के 2 और राजनांदगांव के 3 मजदूरों को मदद के तौर पर राहत सामग्री और राशन मिला। वहीं कुछ सामाजिक संगठन और जिला प्रशासन ने उनकी मदद की।

संबंधित थाने ने भी मजदूरों से पूछताछ की और हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। मजदूरों ने वीडियो जारी कर inh 24x7 न्यूज़, जिला प्रशासन सहित बालोद जिलेवासियों को धन्यवाद दिया।

और पढ़ें
Next Story