बस पलटने से 6 गंभीर रूप से घायल, रायपुर- जगदलपुर मार्ग पर हुआ हादसा
घायलों को 108 मदद से अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका ईलाज जारी है। पढ़िए पूरी खबर-

X
जगदलपुर। नेशनल हाइवे में यात्री बस पलटने से 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को 108 मदद से अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका ईलाज जारी है।
यह घटना बस्तर थाना क्षेत्र की है, जहां दुर्घटना रायपुर-जगदलपुर मार्ग एनएच 30 मांझी पारा के पास हुई है। नरेश ट्रेवल्स की बस दुर्घटना का शिकार हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पलट गई।
Next Story