Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

LOCKDOWN : छत्तीसगढ़ बार्डर पर पहुंचे इटली से 37 छात्र, प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली से आंध्रप्रदेश जाने के लिए निकले थे। पढ़िए पूरी खबर-

LOCKDOWN : छत्तीसगढ़ बार्डर पर पहुंचे इटली से 37 छात्र, प्रशासन में हड़कंप
X

कवर्धा। इटली से आंध्रप्रदेश के लिए निकले 37 छात्र को छत्तीसगढ़ बार्डर पर रोका गया है। बॉर्डर पर तैनात कवर्धा जिले के चिल्फी थाना की पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें रोका है।

यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है, जहां दिल्ली पासिंग की एक लग्जरी बस मध्यप्रदेश की ओर से छत्तीसगढ़ बार्डर पर के धवईपानी गांव पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि बस में सवार 37 लोग इटली से दिल्ली पहुंचे हैं, जहां से आंध्रप्रदेश जा रहे थे।

फ़िलहाल सभी को कवर्धा जिले के ग्राम चिल्फी में बने राहत शिविर में रखा गया हैं। जांच पूरी होने के बाद आंध्र प्रदेश रवाना करने की बात कही जा रही है।

और पढ़ें
Next Story