बालोद में मिले कोरोना के 3 नए संक्रमित, जिले में अब एक्टिव केस[email protected]#$
छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े हर दिन बढ़ रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं बालोद जिले में भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच खबर आई है कि बालोद जिले में 3 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

बालोद. छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े हर दिन बढ़ रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं बालोद जिले में भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच खबर आई है कि बालोद जिले में 3 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।
बता दें कि आज ही जिले में तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ आज बालोद में कुल 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 22 हो गई है। जबकि 12 लोग डिस्चार्ज हो चके हैं और अब तक कुल 34 मरीज मिले हैं। इस बात की जानकारी कलेक्टर जनमेजय महोबे ने दी है।
बता दें कि पहले मिले तीन मरीजों में से गुंडरदेही ब्लाक के कजराबांधा में 4, डोंडी ब्लाक के झुरहाटोला में 2 की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीज हाल ही में दूसरे राज्यों से लौटे थे।कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सभी को उपचार के लिए राजनांदगांव के पेंड्री कोविड19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन नए मरीजों की जानकारी अभी आनी बाकी है।