Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

धान खरीदी केन्द्र से 225 कट्टा धान गायब, 2 लोगों के खिलाफ FIR

धान की कीमत 1 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर-

धान खरीदी केन्द्र से 225 कट्टा धान गायब, 2 लोगों के खिलाफ FIR
X

धमतरी। नवागांव के धान खरीदी केन्द्र में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। प्रभारी समिति प्रबंधक राजेश सोनी व फड़ प्रभारी टकेश्वर पटेल के खिलाफ धारा 420, 34 अपराध दर्ज किया गया है।

यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक भौतिक सत्यापन करने पर स्टाक में 225 कट्टा धान कम मिला है, जिसकी कीमत 1 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक करेली बड़ी के शाखा प्रबंधक ने शिकायत की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़ें
Next Story